पी. एस. फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के हाथों नोटबुक वितरण कार्यक्रम संपन्न।

मानवता सामाजिक सेवा समिती के सौजन्य से जरुरत मंद और गरीब बच्चों के लिए नोटबुक वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार २ जुलाई को किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथी  पी. एस. फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा थे। अंधेरी स्थित मुंबई कामगार कल्याण हाल में हजारों की संख्या में स्कूली छात्र उनके अभिभावक के साथ मौजूद थे। इस कार्यक्रम में लगभग १५०० बच्चों को नोटबुक से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के आयोजक मंगेश परब ने बताया कि जून महीने के प्रारम्भ से ही स्कूली बच्चे उनसे नोटबुक वितरण की तारीख पूछने लगते है।  इन्हीं बच्चों के मुस्कराहट के लिए वो इस कार्यक्रम का प्रतिवर्ष आयोजन करते है। इस बार के कार्यक्रम में प्रदीप शर्मा जैसे लोकप्रिय व्यक्तिव को मुख्य अतिथि के रूप में आने से बच्चों की ख़ुशी दोगुनी हो गयी है।

पी. यस. फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने अपने अभिभाषण में कहा कि बच्चों से भरे इस विशाल हाल में एक अलग सा ही अनुभव हो रहा है। समाज के हर वर्ग के बच्चों को सही शिक्षा के साथ-साथ मूलभूत संसाधन भी उपलब्ध हो रहे हैं, ऐसा हम सब को सुनिश्चित करना है। पी. एस. फाउंडेशन के स्थापना उद्देश्य एक सशक्त – शिक्षित और संगठित समाज निर्माण के उद्देश्य से की गयी है। इसके लिए जरुरी है कि सबसे पहले शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जाए। भविष्य में हमारे द्वारा विद्यार्थियों के लिए अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे, जिससे भविष्य निर्माण में सहयोग किया जा सके।

इस कार्यक्रम में समाजसेवक अजय तिवारी, उद्योगपति महेश शेट्टी, एक्टर कांति जोशी ‘बक़ा’, मनमत शेट्टी, गायत्री गुप्ता,विशाल लादे, सुधीर कावा, रोहित रावल, सतीश सावंत,अजय सोलंकी, मनीष पटेल, और अजय शर्मा भी उपस्थित थे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x