
पी.एस. फाउंडेशन के द्वारा अंधेरी (पूर्व ) विधानसभा क्षेत्र में लगातार हजारों स्कूली छात्रों को निःशुल्क नोटबुक बाटें जा रहे हैं। इससे वार्ड क्रमांक 80, 81, 86, 75, 76 में रहनेवाले कई जरूरतमंद छात्र – छात्राओं को लाभ मिल चुका है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 79 में नोटबुक वितरण कार्यक्रम का आयोजन 22 जुलाई शनिवार को शाम 4 बजे अजय चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय में रखा गया है। अजय चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि हम पी. एस. फाउंडेशन के द्वारा किये जा रहे हर सामाजिक कार्य में सहभागी व सहयोगी हो रहें हैं। वार्ड 79 में नोटबुक वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकर्ता लगे हुए है। हम घर-घर जाकर जरूरतमंद बच्चों की लिस्ट तैयार कर रहे है। यदि किसी को अपना नाम रजिस्टर करवा के टोकन नंबर चाहिए, तो वो हमारे कार्यालय पर भी संपर्क कर सकते है। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय पर टोकन बाटें जा रहे हैं।
बता दें की पी.एस. फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा हैं। एक कार्यक्रम में शर्मा जी ने कहा था कि समाजसेवा के माध्यम से लोगों से जुड़ने में बहुत ही ख़ुशी मिलती है। युवाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में काम करना पी.एस. फाउंडेशन की प्राथमिकता होगी।
वार्ड ७९ के नोटबुक वितरण कार्यक्रम में प्रदीप शर्मा स्वयं उपस्थित रहकर नोटबुक वितरित करेंगे। (पॉलिटिक्स गुरु)


