मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा अखिल मुंबई जायसवाल समाज के प्रधान संरक्षक हीरालाल गुप्ता का सम्मान

रविवार ६ अगस्त को मुंबई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम के द्वारा उत्तर भारतीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन दीनानाथ मंगेशकर हाल में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में मुंबई में विभिन्न जातियों के सामाजिक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

मुंबई में निवासरत उत्तर भारतीय ओबीसी समाज को महाराष्ट्र में आरक्षण का लाभ दिलाने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया था। अपने वक्तव्य में संजय निरुपम ने अखिल मुंबई जायसवाल युवा मंच के कार्यशैली और मजबूत संगठन की भरपूर सराहना की। इसके साथ ही जायसवाल समाज के सेवार्थ लगातार ५० वर्षों तक काम करनेवाले मंच के प्रधान संरक्षक श्री हीरालाल गुप्ता जी को पुष्पहार और शॉल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजन समिति के सदस्य व भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा के महासचिव लालचंद गुप्ता के साथ-साथ युवा मंच के कमलाप्रसाद गुप्ता, अशोक गुप्ता, मानिकचंद गुप्ता, सुभाष गुप्ता, सुभाष जायसवाल, युवाध्यक्ष अशोक जायसवाल, रवि गुप्ता, राकेश जायसवाल, राजू जायसवाल, मोहन कलवार इत्यादि पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर सुभाष जायसवाल ने कहा कि यह समस्त जायसवाल समाज के लिए गर्व की बात है कि हमारी संस्था के प्रधान संरक्षक और प्रेरणास्त्रोत आदरणीय हीरालाल जायसवाल जी को समस्त उत्तर भारतीय समाज के समक्ष सम्मानित किया गया। जायसवाल समाज का हर व्यक्ति उनके द्वारा सामाजिक कार्यों का ऋणी है। युवा मंच के कार्यों को आगे बढ़ाकर ही उनके ऋण से मुक्त हुआ जा सकता है।

[addtoany]
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x