मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई गयी ‘सीता नवमी’

ISKCON Juhu Sringar Deity darshan on 15 May 2016 (1)

मुंबई: ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के द्वारा स्थापित जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में 15 मई 2016 रविवार के दिन ‘सीता नवमी ‘ के उपलक्ष्य में विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रातः मंगल आरती के उपरांत सुबह 6:00 बजे शोभा यात्रा का निकाली गई। दोपहर 11:30 बजे भगवान राम व माता सीता का अभिषेक ‘हरे कृष्णा हरे राम’ महामंत्र के निरंतर उद्घोष के साथ किया गया।

भक्तों के भीड़ व भजन कीर्तन से पुरे मंदिर का वातावरण भक्तिमय था। विशेष उत्सवों पर इस्कॉन मंदिर की साजो सज्जा की अपनी एक अलग पहचान है। आगामी 20 मई 2016, शुक्रवार के दिन इस्कॉन मंदिर के द्वारा भगवान नरसिंह चतुर्दशी का आयोजन किया जा रहा है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x