
इंडियन युथ कांग्रेस के चुनाव समिती के द्वारा मुंबई प्रदेश, जिल्हा और तालुका स्तरीय चुनाव की घोषणा कर दी गयी है। इस चुनावी प्रक्रिया से मुंबई प्रदेश के साथ-साथ जिल्हा और तालुका स्तर पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव का चुनाव किया जायेगा। मुंबई यूथ कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष गणेश यादव का कहना है कि इस बार लगभग चालीस हजार युवाओं को संगठन से जोड़ा गया है। यही नए सदस्य मुंबई की अगली नयी कार्यकारिणी का निर्धारण मतदान के माध्यम से करेंगे।
मुंबई युवाध्यक्ष पद के लिए गणेश यादव, अभिषेक सावंत, मोहम्मद इरफ़ान खान और सूरज सिंह ठाकुर ने नामांकन भरा है। गणेश यादव का दावा है की यूथ सदस्यता अभियान में उनके द्वारा लगभग ३० हजार युवाओं को जोड़ा गया है। इसलिए उनकी जीत के प्रति वे आश्वस्त हैं। युवाओं की नवनिर्वाचित टीम सत्ताधारी निकम्मी सरक़ार के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरेगी।
अध्यक्ष पद के अन्य दावेदार अभिषेक सावंत और मोहम्मद इरफ़ान भी युथ कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। एन.एस.यु.आय. के सूरज सिंह ठाकुर ने भी अध्यक्ष पद की दावेदारी कर के मुकाबले को ज्यादा रोमांचक बना दिया है। उत्तर-पश्चिम जिल्हाध्यक्ष की दावेदारी करनेवाले आशीष सिंह ने इस चुनावी प्रक्रिया को एक लोकतांत्रिक प्रतिस्पर्धा बताया है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं के मन में शीर्ष नेतृत्व और संगठन के प्रति सकारात्मक विचारधारा का निर्माण होता है।
युथ कांग्रेस के सदस्य अजय कुमार का कहना है कि गणेश यादव के काबिलियत और लोकप्रियता के आधार पर उनका अगला युवाध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है। यूथ अध्यक्ष के रूप में उनके नाम की घोषणा करना एक औपचारिकता मात्र रह गयी है।
चुनाव समिती के द्वारा चुनावी तारीख का ऐलान ८ और ९ जुलाई को किया गया है। दो चरणों में होनेवाले कांग्रेस पार्टी के इस संगठनात्मक चुनाव में प्रत्येक मतदाता को ५ प्रत्याशियों को मतदान करने का अधिकार होगा। इस प्रक्रिया के अंतर्गत एक मतदाता मुंबई प्रदेश व जिल्हा स्तर पर अध्यक्ष व महासचिव और एक तालुका अध्यक्ष के पद हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा।


