
मुम्बई : गुढ़ी पाडवा के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था योगदान प्रतिष्ठान द्वारा अंधेरी के मालपा डोंगरी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात महाराष्ट्र के आराध्य व स्वराज्य संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के विजयी भगवा झंडे को फहराने के साथ की गयी। इसके उपरांत महिलाओं के लिए ‘ शाब्बास सुन बाई’ स्पर्धा का आयोजन हुआ। बच्चों के लिए भी कई मनोरजंक खेल आयोजित किये गए।
योगदान प्रतिष्ठान के अध्यक्ष गोपाल सोमजी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से उनकी संस्था के माध्यम से हल्दी कुमकुम,साई संध्या,दही हंडी, घरगुती गणेश सजावट स्पर्धा, स्वच्छक्षता अभियान व जेष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान जैसे अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य स्थानीय निवासियों के दरम्यान परस्पर संपर्क और प्रेम स्थापित करना है।
कार्य्रकम के आयोजन में आकाश उत्तेकर, गणेश पांचाल, सुहास राशीवटे, स्वप्निल बने, प्रकाश कासिलकर, सतीश चव्हाण, विनायक मिस्री, किशोर वाजे, सतीश भोसले, सतीश राणे, गणेश शर्मा, सुप्रिया सोमजी व शीतल भोसले ने विशेष भूमिका निभाई।


