सम्पूर्ण महाराष्ट्र में मनाई गयी शिवजयंती

Shivaji Maharaj
 
महाराष्ट्र के गौरव व भारतीय इतिहास के शूरवीर नायक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 15 मार्च, बुधवार के दिन सम्पूर्ण महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाई गयी। अलग – अलग जिलों व शहरों में विभिन्न सामाजिक मंडलों द्वारा शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ‘जय शिवाजी – जय भवानी ‘ के गूंजते हुए नारे के साथ हर तरफ भगवा झंडा लहराते हुए लोग सडकों पर निकले। नाचते गाते व ढोल ताशे बजाते हुए लोगो ने शिवजी महाराज के अतुलनीय शासनकाल की गौरव गाथा गायी। 
     भारतीय इतिहास में छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम, उदारता व स्वराज्य स्थापना के संघर्ष का एक गौरवशाली अध्याय है।  महाराष्ट्र की जनता के मन में शिवाजी महाराज का विशेष श्रद्धा स्थान है , इसलिए यहाँ पर अधिकतर राजनैतिक पार्टियां शिव जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन करती रहती हैं। 
  हालांकि महाराष्ट्र सरकार आधिकारिक तौर पर 19 फ़रवरी को शिव जयंती मनाती है।  किन्तु हिन्दू कैलेंडर के अनुसार 15 मार्च को भी इस गौरव दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता  है।
[addtoany]
1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x