
अभी मैं इस लायक नहीं हूं – दीपिका पादुकोण
- सुभाष शिरढोनकर
कॅरियर के पहले तीन सालों में दीपिका पादुकोण ने प्यार ज्यादा और फिल्में कम कीं। ‘ओम शांति ओम’ के बाद दूसरी फिल्म ‘बचना ए हसीनो’ में काम करते हुए रनबीर कपूर के प्यार में वे काफी गहराई तक डूबी थीं।
2009 में रनबीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद वह काम में बिज़ी हो गईं। 2010 में दीपिका की 5, 2011 में 3, 2012 में सिर्फ 1 और 2013 में 4 फिल्में आईं। उसके बाद वे हर साल 3 फिल्में दे रही हैं।
अब तक दीपिका की छह फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में हिट हो रही हैं और वे इन दिनों करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रही हैं। आज वह ऐसी पोजीशन में हैं जहां उन्हें फिल्में नहीं चुननी पड़ रहीं बल्कि फिल्में उन्हें चुन रही हैं।
दीपिका खुशकिस्मत हैं कि हर बार उन्हें अलग तरह के किरदार मिल रहे हैं। उनके विश्वसनीय अभिनय में दर्शकों को जादू सा नजर आता है। उनकी प्रतिभा खनकदार है। हॉलीवुड मूवी ‘ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ जेंडर क्रेज़ ’ में दीपिका विन डीजल के साथ काम कर रही हैं।
इसमें उनकी एक्शन इमेज खूब पसंद की जा रही है। इसमें उनका लुक देखकर लगता है कि वह हॉलीवुड में भी छाने के लिए बेताब हैं। इस फिल्म में अंतरंग दृश्यों को लेकर दीपिका इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। यह फिल्म अगले साल 20 जनवरी को रिलीज होगी।
‘ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ जेंडर क्रेज’ के बाद दीपिका को हॉलीवुड के अन्य ऑफर मिलने की भी खबर है। ‘फास्ट एंड फ्यूरिस 8’ में भी वह एक स्पेशल रोल में नजर आयेंगी। वे प्रियंका चोपड़ा की तरह अपनी शर्तों पर विदेशी फिल्में कर रही हैं।
‘पीकू’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड मिलने के बाद दीपिका को शत-प्रतिशत उम्मीद थी कि उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिलेगा लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी दीपिका की सबसे बड़ी कंपटीटर माने जाने वाली कंगना को यह अवार्ड मिला। यहां प्रस्तुत हैं दीपिका के साथ
हाल ही में की गई बातचीत के मुख्य अंश:-


