
देश के १३ राज्यों में आज सूखा का प्रकोप हैं। बूंद – बूंद पानी के लिए लोगो में हलचल मची हुई हैं। लोगो के सहायता के लिए कई स्वंयसेवी संस्थाएं, राजनैतिक पार्टियाँ व सरकारी विभाग अपने-अपने स्तर पर सक्रिय भी हैं।
ऐसे में योगेन्द्र यादव व प्रशांत भूषण द्वारा स्थापित ‘स्वराज्य अभियान’ ने भी युवाओं से ‘ सूखा ड्यूटी’ अभियान से जुड़ने की अपील की हैं। इसके अंतर्गत प्रत्येक स्वयंसेवक को कम से कम एक सप्ताह सूखाग्रस्त ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर सर्वेक्षण के माध्यम से डेटा इकट्ठा करना होगा। इस सर्वेक्षण में ग्रामीण इलाकों में विभिन्न स्तरों पर सूखे के हालात को समझना, उपलब्ध जल संसाधनों की जानकारी लेना और जल संसाधनों के पुनरुद्धार के लिए स्थानीय समुदायों के साथ योजना बनाने की प्रक्रिया पर कार्य किये जायेंगे।
इसके उपरांत सूखा प्रभावित क्षेत्रों को सहायता पहुंचाने में कार्य किया जायेगा । इस सर्वेक्षण के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में जल प्रबंधन की व्यवस्था करना भी है।
इस कार्यक्रम को स्वराज्य अभियान, जल बिरादरी, एकता परिषद और जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय संयुक्त रूप से कर रहे हैं।


