रोटरी क्लब आॅफ बाम्बे महाकाली हाइट्स ने ‘स्वच्छ महाकाली व शेर – ए – पंजाब अभियान’ शुरू किया ।

मुम्बई : रोटरी क्लब आॅफ बाम्बे महाकाली हाइट्स के द्वारा साफ़ – सफ़ाई अभियान का आयोजन रविवार को किया गया है । इस अभियान के अंतर्गत अंधेरी पूर्व के तक्षशिला इलाक़े में सड़कों पर फैली गंदगी को साफ़ किया गया । इस क्षेत्र में फैले गंदगी के कारण स्थानीय निवासियों के साथ साथ राहगिरों को भी दुर्गंध की परेशानी झेलनी पड़ती है । रोटरी कल्ब आॅफ बाम्बे ने इस समस्या का स्थायी समाधान करने का मुहिम शुरू किया है । क्लब के सक्रिय सदस्य बंटी ओबेरॉय ने बताया कि अगले तीन महिने तक हम प्रतिदिन इस परिसर की स्वच्छता की निगरानी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे की यह स्थान स्थायी रूप से स्वच्छ रहे । साथ ही में हम स्थानिक रहिवासियों से भी मिलकर इस मुहिम में सहयोग करने की अपील कर रहे हैं ।
इस अभियान में अहम भूमिका निभानेवाले सतिंदर पाल जी ने कहा कि स्थानिक विधायक व राज्यमंत्री रविन्द्र वायकर, विधायक रमेश लटके,सुधार समिती के चेयरमैन व नगरसेवक बाला नर व नगरसेवक सदानंद परब जी का हमें पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है । नगरसेवक बाला नर ने क्लब के लोगों को आश्वस्त किया कि यहाँ प्रतिदिन एक कूडा़वाहन खड़ा रहेगा, जिससे लोगों द्वारा सड़क पर कचरा न फेंका जायें ।
रोटरी क्लब के महाकाली इकाई के प्रेसिडेंट बाॅबी क्लिमेंट्स ने मुंबई को स्वच्छ रखनेवाले सफ़ाई कर्मचारियों को महानगर का सबसे अहम किरदार बताया । इसके साथ ही तक्षशिला के आसपास साफ़ सफ़ाई करनेवाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।
रोटरी क्लब आॅफ बाॅम्बे महाकाली हाइट्स के स्वच्छता अभियान का अगला पड़ाव बिंद्रा काॅम्पलेक्स और पूनम नगर के आसपास के क्षेत्र होंगे।

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x