
अगर आप हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट) उत्पादों में रूचि रखते हैं, तो मुंबई के मालाड क्षेत्र में स्थित इन्फिनिटी माल में खरीदारी का सुनहरा मौका है। जहाँ पर विभिन्न प्रकार के ज्वैलरी, कपड़े, हैंड बैग्स, जूते व सैंडल्स, सजावट की वस्तुएँ, हाउसवेयर, होम फर्निशिंग, लैंप एंड लाइट्स, कारपेट एंड रग्स, चमड़े की वस्तुएँ, अलग-अलग किस्म के अचार की प्रदर्शनी लगी है। यहाँ पर आनेवाले खरीदार प्रोडक्ट्स की वेरायटी और गुणवत्ता पर काफी खुश हो रहे हैं।
इस प्रदर्शनी का आयोजन शहनाई एक्सहिबीशन्स के सौजन्य से किया जा रहा है। शहनाई एक्सहिबीशन्स के द्वारा ऐसे ही एक प्रदर्शनी का संचालन नवी मुंबई के वाशी क्षेत्र में स्थित इनऑर्बिट माल में किया जा रहा है।
प्रदर्शनी से जुड़ी विशाखा गोयल का कहना है कि भारतीय हैंडीक्राफ्ट के उत्पाद हमेशा से मॉडर्न फैशन के प्रतीक रहें हैं। इसीलिए पूरे विश्व में भारतीय हस्तशिल्पी से बनी वस्तुओं की धूम हैं। हमारे सारे प्रोडक्ट्स में कलाकारी का उत्तम नमूना देखने को मिलता है। हम हस्तशिल्पी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोगो को उनके वस्तुओं का स्टॉल हमारे साथ लगाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। यदि कोई भी व्यक्ति हमारे प्रदर्शनी में उनके उत्पादों को स्टाल के माध्यम से बेचना चाहते हैं, वो 96193 28004 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।


