अंधेरी में इस्कॉन द्वारा प्रवचन कथा ‘आत्मसाक्षात्कार की यात्रा’ का आयोजन

विश्व में कृष्ण भक्ति का प्रचार करनेवाली संस्था अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ ( इस्कॉन – जुहू ) के सौजन्य से प्रत्येक मंगलवार को शाम ७ बजे से अंधेरी के मालपा डोंगरी में प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्री भगवद्गीता पर आधारित इस कार्यक्रम को ‘आत्मसाक्षात्कार की यात्रा’ नाम दिया गया है। इसके अंतर्गत स्वंय की खोज,आत्मा व भगवान के अस्तित्व, धर्म, योग, कर्म, भगवद्गीता का महत्व, गुरु चयन जैसे कई आध्यात्मिक विषयों पर श्रीमान चक्रवर्ती दास जी प्रकाश डालेंगे।
 
साथ ही में, कृष्णकृपामूर्ति श्रीमद ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी के द्वारा लिखित श्रीमद भगवतगीता यथारूप, रामायण, ज्ञान की तलवार जैसी कई पुस्तकें कृष्णभक्तों के लिए उपलब्ध हैं।
 
इस्कॉन मंदिर संस्था के द्वारा कृष्ण भक्ति के प्रचार प्रसार के लिए नियमित रूप से कई आध्यात्मिक कार्य्रकम का आयोजन किया जाता है। श्रीमद ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी के द्वारा लिखित श्रीमद भगवतगीता यथारूप का विश्व में सबसे ज्यादा अध्ययन किया जाता है।
[addtoany]
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x