अंधेरी (पूर्व) विधानसभा के युथ इलेक्शन में अध्यक्षपद का चुनाव दिलचस्प

मुंबई : कांग्रेस पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के संगठनीय चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा जीत के लिए भरसक कोशिश की जा रही है। मुंबई प्रदेश, जिल्हा और तालुका स्तरीय इस चुनाव में हजारों युवाओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन भरा है। अंधेरी पूर्व विधानसभा तालुका अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहें हैं। जिसमें एडम पॉल, फ़िरोज़ खान, सचिन वाल्मिकी, राजीव शेट्टी,ज्योती मिसाल और जेपी यादव चुनावी मैदान में उतरे हैं।

वर्तमान तालुका कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव शेट्टी को चुनाव का अब तक का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उपाध्यक्ष रहते हुए राजीव शेट्टी ने संगठन के बहुत से युवा कार्यकर्ताओं को खुद से जोड़कर रखा है। इन्हीं समर्थकों के साथ मिलकर युथ मेम्बरशिप में राजीव ने मेहनत की है।
अध्यक्ष पद के अगले दावेदार जयप्रकाश यादव नितेश राणे के करीबी जाने जाते है। उनके राजनैतिक पारी की शुरुवात युवा वार्ड अध्यक्ष के रूप में हुई है। जयप्रकाश ने यूथ सदस्यता अभियान में गुप्त रूप से काम करते हुए अच्छा खासा संख्याबल तैयार कर लिया है। यदि जयप्रकाश यादव के द्वारा जोड़े गए मेंबर वोटों में परिवर्तित होते हैं, तो उनके प्रतिस्पर्धियों के लिए एक बड़ी चुनौती जेपी बन सकते हैं।

तालुका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरनेवाले अगले दावेदार सचिन वाल्मीकि हैं। सचिन वाल्मीकि के साथ इंडियन युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संदीप वाल्मीकि की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। सचिन वाल्मीकि ने नामांकन भरकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। बड़ी उलट फेर करते हुए सचिन के विजेता बनने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि सचिन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, तो उनके पक्ष में पड़े वोटों को लोग राष्ट्रीय सचिव के गृहक्षेत्र में उनके वास्तविक जनाधार के रूप में देखेंगे।

युथ इंटक के तालुका अध्यक्ष एडम पॉल ने भी काफी मेहनत से इंटक की टीम खड़ी की थी, अब देखना यह होगा कि युथ चुनाव में यह टीम कितनी सफल होगी। अध्यक्ष पद के दौड़ में शामिल फ़िरोज़ खान और एक मात्र महिला उम्मीदवार ज्योति मिसाल भी अपने-अपने जीत को सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं।
युथ कांग्रेस के वर्तमान तालुकाध्यक्ष सुभाष पाताडे का कहना है कि अंधेरी पूर्व विधानसभा में किसी नए चेहरे को मौका देने के लिए उन्होंने मुंबई महासचिव पद के लिए चुनाव लड़ना बेहतर समझा।

महिला कांग्रेस से जुड़ी गायत्री गुप्ता का मानना है कि किसी भी पार्टी का मजबूत आधार उसकी युवा और महिला इकाई होती है। यदि ऐसे चुनाव बिना किसी बड़े नेता के हस्तक्षेप के निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो, तो सही मायने में पार्टी के लिए संघर्ष करनेवालों की संख्या बढ़ेगी।

यूथ इलेक्शन का मतदान 8 जुलाई शनिवार के दिन मरोल में स्थित शांति सन्देश हॉल में सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक होगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x