मुंबई विश्वविद्यालय के गरवारे संस्थान द्वारा संचालित हिंदी पत्रकारिता पाठ्यक्रम के द्विदशाब्दी पूर्ति समारोह का आयोजन 

 
मुंबई विश्वविद्यालय के गरवारे संस्थान द्वारा संचालित हिंदी पत्रकारिता पाठ्यक्रम इस वर्ष अपने बीस वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर आगामी रविवार 9 जुलाई को सुबह 11 बजे कालीना परिसर स्थित गरवारे सभागृह में ‘द्विदशाब्दी पूर्ति समारोह’ का आयोजन किया गया है।
 
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रायोगिक प्रकल्प के रूप में प्रकाशित की जाने वाली वार्षिक पत्रिका ‘संचार’ का विमोचन किया जाएगा। इसके साथ ही ‘पोस्टट्रुथ के दौर की पत्रकारिता’ विषय पर सेमिनार और पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया है।
 
‘संचार संवाद’ के अंतर्गत आयोजित दो सत्र में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद डॉ.रामजी तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर नौटियाल, नवनीत के संपादक विश्वनाथ सचदेव और आरकेबी शो के प्रस्तोता राजीव बजाज सहित संस्थान के प्रभारी निदेशक प्रो. अनिल कार्णिक उपस्थित रहेंगे।
 
 
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x