‘जीवन ज्योत प्रतिष्ठान’ उपलब्ध करा रहा है सस्ते दर पर स्कूल व कॉलेज में लगने वाले सामान।

LOGO(1)

समाजसेवी संस्था ‘जीवन ज्योत प्रतिष्ठान’ के सौजन्य से अंधेरी में स्कूल व कॉलेज के छात्रों को सस्ते दर पर स्कूल बैग, वाटर बॉटल, लंच बॉक्स, रेनी कोट,छाता व नोट बुक्स उपलब्ध कराया जायेगा। जीवन ज्योत प्रतिष्ठान की महिला बचत गट इकाई निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहती हैं। इन सारी वस्तुओं पर मामूली लाभांश रखा गया है। फ़िलहाल इनके स्टाल सीप्ज, महाकाली,चकाला और नागरदास रोड पर लगाए जायेंगे। महिलाओं की घेरलू ज़रूरतों को देखते हुए संस्था के माध्यम से शीघ्र ही फ्लोर क्लीनर ,हैंड वॉश,डिश वाश व फिनायल भी किफायती दर पर उपलब्ध कराएं जायेंगे। संस्था के अध्यक्ष व भाजपा नेता मुरजी पटेल जी के अनुसार महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए आमदनी  और बचत दोनों आवश्यक है, इसलिए इस दिशा में कुछ ना कुछ करते रहने का प्रयास उनकी संस्था के माध्यम से निरंतर किया जा रहा है। जून माह हर परिवार के घेरलू खर्च पर स्कूली खर्चे का भार पड़ जाता है, ऐसे में इस बार लोगो को बहुत बड़ी सहूलियत जीवन ज्योत प्रतिष्ठान देने जा रहा है। इस योजना के नियंत्रक प्रकाश मुसले जी हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x