अंधेरी में मालवणी महोत्सव का आयोजन

मुंबई उपनगर के अंधेरी (ईस्ट ) शेर – ए – पंजाब के बीएमसी मैदान में पी. एस. फॉउंडेशन व अजय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संयुक्तरूप से ‘मालवणी महोत्सव’ का १७ नवंबर से ३० नवंबर तक आयोजन किया गया है। आयोजित इस महौत्सव में साई भजन, नृत्य स्पर्धा, मैजिक शो, दशावतारी नाटक, कोळी व लावणी नृत्य, डबलबारी भजन मुकाबला व होम मिनिस्टर स्पर्धा जैसे कई सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रमों का संगम हैं। इसके अलावा मराठी गीतों के साथ-साथ हिंदी व भोजपुरी गानों का लुफ्त भी प्रेक्षक उठा रहे हैं। आयोजन स्थल पर कई प्रकार के खेलों की भी व्यवस्था की गयी है, जिसके अंतर्गत लगभग 1600 गिफ्ट विजेताओं को दिए जायेंगे। मालवण क्षेत्र के कई ग्रामीण व्यंजनों के स्वाद चखने का मौका लोगो यहाँ ले सकते हैं।

महोत्सव में मुंबई पुलिस विभाग के जानेमाने शख्सियत प्रदीप शर्मा जी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को एक दूसरे की ग्रामीण सभ्यता और उनके खान-पान जानने और अपनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। यह पूर्ण रूप से सांस्कृतिक समरसता स्थापित करनेवाले कार्यक्रम है।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अजय तिवारी ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब उत्तर भारतीय और मराठी भाषी कार्यकर्ता मिलकर महाराष्ट्र के परंपरागत सभ्यता से जुड़े महोत्सव का आयोजन कर रहें हैं। कार्यक्रम की सफलता को देखते हुये हम भविष्य में ऐसे ही अनोखी परम्परावाले कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।

 

[addtoany]
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x