नागपुर में भारतीय कलचुरि जायसवाल समवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत


भारतीय कलचुरि जायसवाल समवर्गीय महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष लालचंद गुप्ता एवं महासचिव शम्भुनाथ जायसवाल का नागपुर में विभिन्न स्वजातीय संस्थाओं के द्वारा सोमवार को स्वागत किया गया। इस समारोह के स्वागतप्रमुख महासभा के संरक्षक बसंतलाल साव थे। महाराष्ट्र कलचुरि जायसवाल समवर्गीय महासभा के संरक्षक संतोष कुमार जायसवाल ने कहा कि महाराष्ट्र की समस्त स्वजातीय संस्थाएं नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष के भविष्य के कार्ययोजनाओं में पूर्ण रूप से एकजुट होकर सहकार्य करेंगी।

स्वागत करनेवालों में महाराष्ट्र प्रदेश इकाई के मदन जायसवाल (अध्यक्ष), नलिन जायसवाल, किशोर जायसवाल, सुमेर जायसवाल, रामनारायण जायसवाल आदि गणमान्य मौजूद थे। जायसवाल शिक्षण समिति से विजय जायसवाल व राजकुमार जायसवाल और जायसवाल सभा नागपुर से अशोक जायसवाल ने भी उपस्थिति दर्ज करायी।

महासभा की महिला इकाई की पदाधिकारी सुषमा जायसवाल, छाया जायसवाल, नीता जायसवाल ने भी लालचंद गुप्ता और शम्भुनाथ जायसवाल का स्वागत किया। साथ ही में महासभा के सक्रीय पदाधिकारी संजय कलवार का विशेष रूप से स्वागत किया गया। यह भी तय किया गया कि आगामी तीन वर्षों में महासभा के कार्यों में पूरी क्षमता के साथ काम करना है।

नागपुर के समाजसेवी विजय जायसवाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालचंद गुप्ता की समाज में अपनी एक अलग लोकप्रियता है। महाराष्ट्र में उनके द्वारा किये गए कार्यों के अनुरूप ही राष्ट्रिय पटल पर भी एक अमिट छाप छोड़नी है। महासचिव शम्भुनाथ जायसवाल और कोषाध्यक्ष वीरेंद्र राय भी अपने सामाजिक कार्यों के कारण ही जाने जाते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x