संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में बहुजन मिलन समारोह का आयोजन

संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में अखिल जैसवार विकास संघ के द्वारा बहुजन मिलन समारोह का आयोजन २५ मार्च, रविवार के दिन धारावी के मनोहर जोशी मैदान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में समाज और फिल्म जगत के कई जानीमानी हस्तियां उपस्थित रहेंगी। पिछली वर्ष के तरह इस वर्ष भी फ़िल्मी दुनिया से अभिनेता ऋषि कपूर, गायक सोनू निगम, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी जैसे मशहूर सेलेब्रेटी के अलावा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दया भाभी ( दिशा वकानी ) कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। हर साल इस समारोह में हजारों की संख्या में बहुजन समाज के लोग एकत्रित होते रहते हैं। 

मुंबई शहर में बहुजन समाज की जनसँख्या काफी अधिक है। इन सभी को एक मंच पर संगठित करने के उद्देश्य से समाजसेवक कैलाश पारसराम जैसवार जी के द्वारा इस संस्था की स्थापना की गयी थी।

भक्तिकाल के महान संत रविदास जी का जन्म 15 वीं शताब्दी में वाराणसी में हुआ था। उन्होंने समाज में फैले कुरीतियों, आडम्बरों व जातीय प्रतिबंध व्यवस्था की परवाह न करते हुए मुक्त कंठ से ईश्वरीय गान किया था। इनके द्वारा की गयी रचनाओं को भारतीय स्कूलों के पाठ्यक्रमों में पढ़ाया भी जाता है और प्रबुद्ध समाज के लोग संगोष्ठियों का भी आयोजन करते रहते हैं। कृष्ण के प्रति प्रेम -भक्ति का प्रचार करने वाली महान देवी मीराबाई भी संत रविदास को अपना गुरु मानती थी।

संघ के युवा पदाधिकारी मनोज जैसवार ने कहा कि ‘बहुजन समाज जो कभी संघर्ष के दौर से गुजरा था, आज संगठित होकर सशक्त समाज में बदल गया है। हम अपनी संस्था के माध्यम से कई प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं। जिससे समाज के सामान्य से सामान्य सदस्य को भी आगे बढ़ने का मौका मिले और वो संगठित समाज का हिस्सा बनें। भविष्य में अखिल जैसवार विकास संघ बहुजन समाज को एकजुट करके के लिए व्यापक स्तर पर मुहीम भी चलाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x