मुम्बई में धारावी के मनोहर जोशी मैदान में अखिल जैसवार विकास संघ द्वारा बहुजन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बहुजन समाज के हजारों परिवारों ने हिस्सा लिया। बहुजन समाज के देश के कई जाने-माने राजनेता, समाजसेवक, फिल्म कलाकार, उद्योगपतियों ने एक मंच पर एक साथ खड़े होकर समाज उत्थान और एकजुटता के लिए अपना योगदान देते रहने का प्रण किया। अखिल जैसवार विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाशनाथ जैसवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों, आंगतुकों, कार्यकर्ताओं व मीडियाकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संघ से जुड़े कार्यकर्ता मनोज जैसवार ने कहा कि हम सभी मेहनतकश समाज के लोग हैं। जो अपनी निष्ठा, ईमानदारी व देश के प्रति नैतिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए आगे बढ़ रहे हैं ।
[addtoany]
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest


