
जयसुख रावरिया
लोकमान्य तिलक टर्मिनस (कुर्ला) स्टेशन पर यात्रियों की मजबूरियों का फायदा उठाया जा रहा है। नवनिर्मित स्टेशन इमारत में दोनों टिकट काउंटर के पास पब्लिक शौचालय बने हुए हैं। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी ‘रंजना इंटरप्राइजेज’ को दिया गया है। यहाँ पर टॉयलेट और वॉश बेसिन में पानी भी उपलब्ध नहीं है। लोगो को पानी एक ड्रम से बॉटल में भरकर ले जाना पड़ता है। इसका शुल्क जबरदस्ती 10 रुपये वसूला जा रहा है , जो नियमतः 5 रुपये है। चूँकि जनता मजबूर है, इसलिए इसका कोई विरोध भी नहीं कर पाता है। शौचालय की साफ- सफाई तो एक दम घटिया स्तर की हैं। सूत्रों की माने तो स्टेशन प्रबंधन की भी इसमें मिलीभगत है। इस स्टेशन से रोजाना लाखों लोगों का आवागमन हैं। ऐसे में लाखों रुपये की अवैध वसूली इस स्टेशन के माध्यम से की जा रहा है। मैं, जयसुख रावरिया ‘पॉलिटिक्स गुरु ‘ के माध्यम से इस जन समस्या को संबंधित विभाग के अधिकारीयों से तुरंत दूर करने का अनुरोध करता हूँ। साथ ही में जनता से भी अनुरोध करता हूँ कि किसी भी स्टेशन अथवा बस स्थानक पर किसी भी प्रकार के अवैध वसूली को बढ़ावा ना दें, इसका खुलकर विरोध करें।



