जीवन ज्योत प्रतिष्ठान सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए जानी जानेवाली मुंबई की जानी मानी संस्था है. इसके संस्थापक एवं मुंबई भाजपा उत्तर पश्चिम जिल्हा के महामंत्री मुरजी पटेल (काका) बहुत ही कर्मठ एवम सामजिक कार्यों में हमेशा अग्रसर रहनेवालों में से हैं. पूर्व नगरसेविका रह चुकी उनकी पत्नी केसरबेन पटेल का योगदान भी समाज कल्याण में अतुलनीय है
वहीं ये दोनों दम्पति अपने कार्यक्षेत्र के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. सभी के दुख-सुख में सदैव त्तपरता से खड़े रहने वाले मुरजी काका अँधेरी पूर्व विधानसभा के सबसे दिग्गज नेता माने जाते हैं।

उनकी संस्था और उनसे जुड़े हुए कार्यकर्ता जिन्होंने इस करोना काल के भयावह दौर में भी बिना डरे, बिना थके दिन रात आम जनता के सहायता में कोई भी कोर-कसर बाकी नही रखी। स्थानीय रहिवासियों को व्हीलचेयर, कान की मशीन, बुजुर्गों के लिए वॉकर,
कोवीड -१९ संबधित अस्पतालों में बेड उपलब्ध करवाने,
होम कोरन्टाइन मरीजों के लिए मुफ़्त ऑक्सीजन मशीन सेवा,
करोना वेक्सिनेशन कराने वालों के लिए मुफ़्त रजिस्ट्रेशन एवं रिक्शा सेवा,
विभाग में मुफ़्त सेनेटिजेसन व्यवस्था,
नॉन कोविड मरीजों के लिए मुफ़्त रुग्णवाहिका सेवा के सहयोग जैसे कार्यों को वे मदत समझ कर नहीं अपना कर्तव्य समझ कर पूरा कर रहें हैं. हर रोज अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाई जा रही है और टिका उत्सव मनाया जा रहा है.

गौरतलब है कि पिछले १ वर्षों से मुरजी पटेल ने कोरोना महामारी के दौरान लाखो मास्क वितरण, भोजन की व्यवस्था, अनाज वितरण, आर्सेनिक अल्बम का वितरण जैसे कई जनसेवा के कार्य कर रहें हैं. क्षेत्र की आम जनता का कहना है कि हमेशा से ही आपात काल के समय में मुरजी काका हमारे साथ खड़े रहते हैं

पॉलिटिक्स गुरु ऐसे नेता और उनके कार्यकर्ताओं को सलाम करता है जो अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की निःस्वार्थ सेवा कर रहें हैं.
हम यहां उनके नाम का ज़िक्र कर रहे है और साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ एवं उनके मंगल भविष्य की भी कामना करते हैं.

प्रकाश मुसले (भाऊ), शेखर तावड़े, अविनाश भागवत, इन्द्रसेन यादव (बबलू), राजू सरोज, विशाल निचिते, बंटी शिवलकर, अजय तिवारी, राजेश पगारे, विजय कुलकर्णी, प्रीतम मोहिते, कृष्णा वर्मा, मुर्ति वर्दे, अभी ठाकुर, मूरत यादव, प्रकाश पाटिल, प्रतिक परशुराम, स्वप्निल बने, विनायक अन्य बहुत से सहयोगी जिनके नाम और कार्य हम आगे भी समय-समय पर अपने पोर्टल पर प्रकाशित करते रहेंगे ताकि हम अपनी ओर से उनका मनोबल बढ़ा सकें।



